Tuesday, October 20th, 2026

दलपत सागर में बोटिंग की सुविधा प्रारंभ

जगदलपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कर कमलों से 26 जनवरी को महिला स्व-सहायता समूह एवं मछुआ समिति को पैडल बोट एवं नाव प्रदाय किया गया था। महिला स्व-सहायता समूह एवं मछुआ समिति द्वारा बोटिंग की सुविधा बुधवार से दलपत सागर में आम जनता के लिए प्रारंभ कर दिया गया है।

जिला प्रशासन व नगर निगम के प्रयास से दलपत सागर की जलकुंभी की सफाई करवाई जा रही है, अब इस ऐतिहासिक तालाब में पैडल बोट, नाव की सुविधा से शहर में मनोरंजन का एक और केंद्र मिल गया। साथ ही मछुआ समिति और महिला स्व-सहायता समूह को रोजगार का अवसर प्राप्त हो गया है। बुधवार की सुबह नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल ने बोटिंग व्यवस्थाओं का जायजा लेकर तथा आम जनता के लिए बोटिंग की सुविधा प्रारंभ करने के लिए महिला समूह व मछुआ समिति को शुभकामनाएं देते हुए बोटिंग का लुफ्त उठाया।

 

#दलपत सागर

Source : Agency

पाठको की राय